सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of sexual exploitation by promising marriage, complaint lodged

Haridwar News: शादी का वादा कर यौन शोषण करने का आरोप, तहरीर दी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexual exploitation by promising marriage, complaint lodged
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ शादी का वादा कर लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि एक युवक उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ समय बाद युवती घर लौटी और उसने बताया कि युवक ने पहले अपना धर्म बदलकर उससे निकाह करने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने वह उसे अपने साथ रखता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसने निकाह की बात कही तो युवक अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने युवती पर ही धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप यह भी है कि युवक ने जबरन दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। मामले में पीड़िता ने एक पार्षद की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उसने युवक की मदद की है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed