{"_id":"69cd2ab735d91934f508af50","slug":"repair-dug-up-roads-before-the-pilgrimage-dm-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-972-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी गईं सड़कों को यात्रा से पहले करें दुरुस्त : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी गईं सड़कों को यात्रा से पहले करें दुरुस्त : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश
- सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
- ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश
हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़कों की मरम्मत सहित किसी भी कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि हरिद्वार शहर में सीवर लाइन व अन्य कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों को यात्रा से पहले पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त काउंटर, सीसीटीवी कैमरे और महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सफाई और शौचालय व्यवस्था, विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति, जल संस्थान को पेयजल, परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस, ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस को सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए। आपूर्ति विभाग को पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ पेट्रोल पंपों पर शौचालय, विशेषकर महिला शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही इथिक्स इन्फोटेक द्वारा तकनीकी व्यवस्था और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रत्येक घाट पर तैनात रहेगी जल पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र के साथ अन्य स्थलों पर पर्याप्त मात्र में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत सभी घाटों पर जल पुलिस की तैनाती और घाटों पर सुरक्षा चैन लगाने के भी निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
20 काउंटरों पर तैनात किए गए 70 कर्मचारी
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 20 यात्री पंजीकरण काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके संचालन के लिए 70 कार्मिकों को तैनात करते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से 31 मार्च तक ऑनलाइन के माध्यम से 10 लाख 75 हजार 117 यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है।
Trending Videos