फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Aditya Rathi from Baghpat wins 1500m race

Haridwar News: 1500 मीटर दौड़ में बागपत के आदित्य राठी ने मारी बाजी

Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Aditya Rathi from Baghpat wins 1500m race
सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का सेनानायक ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

- तीन दिन तक 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चलेगा आयोजन
हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई) में बृहस्पतिवार से सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेनानायक आयुष अग्रवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। हले दिन 1500 मीटर दौड़ में आदित्य राठी डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी,

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सेनानायक आयुष अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरी लगन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में आदित्य राठी डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, तुषार शर्मा डीएवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर उत्तर प्रदेश द्वितीय, रोहित कुमार डीएलपी पब्लिक स्कूल सादाबाद तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में अमित यादव जेपी विद्या मंदिर अनूप शहर उत्तर प्रदेश प्रथम, अथर्व शर्मा मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की हरिद्वार द्वितीय, आयुष कुमार डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, उप प्रधानाचार्या सीमा सिंह, सुशील त्यागी, अनु कपूर, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed