सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An accused absconding in theft of lakhs from the company arrested

Haridwar News: कंपनी से लाखों की चोरी में फरार एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
An accused absconding in theft of lakhs from the company arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दानिश निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर के कब्जे से टर्मिनल बुश काॅपर के चार पैकेट बरामद किए गए। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को पंजानी भागवतिप्पन ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी ग्रापैनल्स का ताला तोड़कर पीतल व तांबा चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध कैद हुए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। आरोपी वसीम निवासी जमालपुर खुर्द को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया था। मामले में दानिश फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर मुन्जयाल शोवा के पास से आरोपी दानिश को चोरी के चार पैकेट टर्मिनल बुश काॅपर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed