{"_id":"6ade0c3ed59597a65b04e06a","slug":"an-accused-arrested-with-a-stolen-motorcycle-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155886-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल कृष्णा विहार कॉलोनी से चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्तूबर को कृष्णा विहार कॉलोनी, डेंसो चौक निवासी शुभम ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत सिडकुल थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की। इस बीच रविवार को गणेश विहार जाने वाले रास्ते पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार युवक दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि आरोपी बाइक को बेचने के लिए जा रहा था। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।