{"_id":"6a786960fc228490be071851","slug":"arrested-for-sexual-exploitation-and-attempted-murder-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152483-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोरी से यौन शोषण और हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोरी से यौन शोषण और हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Aug 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर मेरठ के ध्यानार्थ...
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
- बीएचईएल के जंगल में घायल हालत में छोड़कर हुआ था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से यौन शोषण करने के बाद उसे जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उसे बहलाकर ले जाने के बाद नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मारपीट कर जान से मारने की नीयत से उसे बीएचईएल के जंगल में घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि चार अगस्त को सेक्टर-4 केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल के पास जंगल और झाड़ियों में एक किशोरी घायल अवस्था में मिली थी। सूचना पर रानीपुर पुलिस ने पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था।
परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें सूचना दी थी। इलाज के दौरान बालिका ने अपने परिजनों और पुलिस को बताया था कि तीन अगस्त को शेखर नाम का युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर उसे बीएचईएल के जंगल में घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर एसएचओ मनोहर सिंह की अगुवाई में टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में लगाई गई। खोजबीन करते हुए शनिवार की रात पुराने पथरी पावर हाउस के पास से 21 वर्षीय आरोपी शेखर उर्फ सनोज निवासी ग्राम मिलक जहांगीराबाद, थाना धामपुर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।