सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempted Theft at School in Katarpur After Breaking Lock

Haridwar News: कटारपुर में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Attempted Theft at School in Katarpur After Breaking Lock
विज्ञापन
पथरी। कटारपुर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या रानी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह जब स्कूल में पहुंची तो स्कूल के कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे दस्तावेज अस्त व्यस्त थे। वॉटर कूलर क्षतिग्रस्त था। अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। इस संबंध में फेरूपुर चौकी में तहरीर दी है। दूसरी ओर पिछले माह कटारपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर टैबलेट चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश पंवार ने पुलिस को तहरीर दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed