सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war air strikes escalation zelenskyy putin glide bomb chinese ship odessa attack yermak case

शांति की उम्मीदें खत्म: यूक्रेन पर रूसी ड्रोन-मिसाइलों की चौतरफा मार, ट्रंप की सारी कोशिशें नाकाम

पीटीआई, कीव। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 18 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस के विनाशकारी हवाई हमलों के बीच यूक्रेन ने खुद का पहला ग्लाइड बम बनाकर और मॉस्को तक ड्रोन दागकर युद्ध का रुख बदल दिया है। पुतिन के चीन दौरे से ठीक पहले ब्लैक सी में चीनी जहाज पर रूसी ड्रोन गिरने से अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ गया है, जबकि ट्रंप की शांति वार्ता पूरी तरह बेअसर साबित हुई है।
 

russia ukraine war air strikes escalation zelenskyy putin glide bomb chinese ship odessa attack yermak case
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के आठ राज्यों को निशाना बनाकर रातभर भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि इस ताजा हवाई हमले में रूस ने 524 विनाशकारी ड्रोन और 22 बैलिस्टिक व क्रूज मिसाइलें दागीं। इस भारी गोलाबारी में 24 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मध्य यूक्रेन का निप्रो शहर और उसके आसपास का इलाका इस हमले से सबसे ज्यादा दहला है।


पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों से संघर्षविराम की अपील की थी। ट्रंप ने जेलेंस्की और पुतिन से युद्ध रोकने को कहा था, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। अमेरिकी प्रयासों के बावजूद शांति समझौते के कोई संकेत नहीं हैं। पिछले सप्ताह भी रूस ने कीव में एक बहुमंजिला इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया था, जहां 24 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन ने रूस के आर्थिक ठिकानों को बनाया निशाना
युद्ध के चार साल से अधिक समय में यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता को काफी मजबूत किया है। यूक्रेन अब रूस के तेल ठिकानों और अंदरूनी हिस्सों को निशाना बना रहा है। रविवार को यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इसमें मॉस्को के पास तीन लोगों सहित कुल चार लोग मारे गए। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने 24 घंटों में 1,000 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए या जाम किए, जिनमें से 80 मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी बीच, यूक्रेन के रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एक बड़ा एलान किया है। यूक्रेन ने अपना पहला स्वदेशी ग्लाइड बम विकसित कर लिया है। इस बम में 250 किलोग्राम का वॉरहेड लगा है। यह अग्रिम मोर्चे से दर्जनों किलोमीटर पीछे बने बंकरों और कमांड पोस्ट को नष्ट करने में सक्षम है। यूक्रेनी पायलट इस समय युद्ध की वास्तविक स्थितियों में इसका प्रशिक्षण ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: 'एक-दूसरे से नफरत करते हैं जेलेंस्की-पुतिन', ट्रंप का दावा- रूस-यूक्रेन समझौता बहुत करीब

जेलेंस्की को दिखा बड़ा बदलाव
राष्ट्रपति जेलेंस्की का मानना है कि उनकी लंबी दूरी की मारक क्षमता ने युद्ध की पूरी तस्वीर बदल दी है। दुनिया का नजरिया भी अब बदल रहा है। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने यूक्रेन के हथियार कारखानों, ऊर्जा केंद्रों और बंदरगाहों पर सटीक मिसाइल हमले किए हैं और उनके सभी लक्ष्य पूरे हुए हैं। इन लगातार हमलों से यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर भारी दबाव है। इस तनाव के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह बीजिंग में चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं। लेकिन इस दौरे से ठीक पहले, यूक्रेन की नौसेना ने दावा किया है कि ओडेसा के पास ब्लैक सी में एक रूसी ड्रोन ने चीन के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed