{"_id":"6a0a7d2a790a8094cf01d69a","slug":"china-guangxi-zhuang-region-hit-by-earthquake-many-dead-missing-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें तबाह हुईं; दो की मौत, कई लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीन में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें तबाह हुईं; दो की मौत, कई लापता
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 May 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार
चीन के दक्षिणी इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 रही। भूकंप के चलते कई इमारतें गिर गई हैं और दो लोगों की मौत हुई है। कई लोग लापता हैं।
चीन में भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चीन के दक्षिणी इलाके में सोमवार सुबह भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक भूकंप के चलते दो लोगों की मौत हुई है और एक लापता है। कई इमारतों को खाली कराया गया है। भूकंप के चलते कई इमारतें गिर गई हैं। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और तबाह इमारतों में लोगों की तलाश की जा रही है।
कई इमारतें तबाह, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया
भूकंप के झटके चीन के लिउझोउ शहर में के नजदीक महसूस हुए, जिससे लोगों में डर फैल गया। प्रशासन ने सात हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और आपात सेवा के कर्मचारी लगातार राहत और बचाव अभियान चलाए हुए हैं। कई लोगों को तबाह इमारतों में फंसे होने की आशंका है।
चीन के सरकारी मीडिया सीसीटीवी के अनुसार, भूकंप के झटकों से कम से कम 13 इमारतें तबाह हुई हैं। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी के भी गंभीर घायल होने की खबर नहीं है। घायलों में से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप से हुई तबाही के चलते दो लोगों की मौत हुई है। भूकंप के झटकों को देखते हुए इलाके में सार्वजनिक यातायात प्रभावित हुआ है। खासकर रेल यातायात को जांच के बाद ही बहाल किया जाएगा।
भूकंप से गंभीर नुकसान की खबर नहीं
भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और पावर लाइंस, पानी की सप्लाई, गैस सेवाएं और रोड ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को प्रभावित इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।