{"_id":"6a0a2ec5bb0bf61ae0064db4","slug":"world-updates-idaho-air-show-planes-collided-iran-us-west-asia-un-bangladesh-nepal-china-russia-ukraine-news-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: इंसाफ के लिए UK पहुंचा हर्षिता ब्रेला का परिवार; तीन देशों की पुलिस ने 276 ठगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: इंसाफ के लिए UK पहुंचा हर्षिता ब्रेला का परिवार; तीन देशों की पुलिस ने 276 ठगों को गिरफ्तार किया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली की हर्षिता ब्रेला (24) के परिवार ने ब्रिटेन पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। नवंबर 2024 में हर्षिता का शव इल्फर्ड में एक कार की डिक्की में मिला था। पति और मुख्य आरोपी पंकज लांबा हत्या के बाद से ही फरार है। हर्षिता के पिता सतबीर सिंह, मां सुदेश कुमारी और बहन सोनिया डबास कोर्बी उसके घर पहुंचे, जहां उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सोनिया ने कहा, वे हर कीमत पर न्याय चाहते हैं ताकि फिर किसी और बेटी के साथ ऐसी त्रासदी न हो।
चीन, अमेरिका और यूएई ने दुबई से 276 ठगों को किया गिरफ्तार
चीन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर दुबई में टेलीकॉम धोखाधड़ी के 276 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। चीनी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने रविवार को यह जानकारी दी। तीनों देशों के बीच इस तरह का यह पहला संयुक्त ऑपरेशन है। इस कार्रवाई में धोखाधड़ी के नौ अड्डों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये गिरोह पीड़ितों को फर्जी क्रिप्टोकरेंसी निवेश के झांसे में रखकर ठगी करते थे।

अमेरिका में एयर शो के दौरान दो विमान टकराए, बाल-बाल बचे पायलट्स
अमेरिका के पश्चिमी इडाहो में एक सैन्य अड्डे पर एयर शो के दौरान दो विमानों की टक्कर हो गई। गवाहों ने रविवार को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे। माउंटेन होम एयर फ़ोर्स बेस ने बताया कि घटना के बाद बेस को बंद कर दिया गया है। एक जांच जारी है। ऑनलाइन वीडियो में विमानों के जमीन पर गिरने से पहले चार पैराशूट खुलते दिखे। यह घटना बोइज़ से करीब 80 किलोमीटर दक्षिण में हुई। 366वीं फाइटर विंग सार्वजनिक मामलों के कार्यालय ने तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। अमेरिकी वायु सेना के थंडरबर्ड्स ने शो की अगुवाई की थी। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दुर्घटना के समय अच्छी दृश्यता और 47 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की सूचना दी।

श्रीलंकन एयरलाइंस के भारतीय कर्मी पर 2.2 करोड़ गबन का आरोप
श्रीलंकन एयरलाइंस ने अपने चेन्नई कार्यालय में तैनात कुछ भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ भारतीय रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एयरलाइन ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि यह हेरफेर इनवॉइस, भुगतान विवरण और हस्ताक्षरों में जालसाजी के जरिये किया गया। विमानन कंपनी के अनुसार, वित्त विभाग में कार्यरत इन कर्मचारियों ने एक लंबी अवधि में इस घोटाले को अंजाम दिया।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान पांच विद्रोही मारे गए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सुरक्षा बलों ने पांच विद्रोहियों को मार गिराया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात खुफिया जानकारी पर बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सज्जाद खान के अनुसार, यह कार्रवाई 10 मई को फतेह खेल क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद की गई। उस हमले में 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे, हालांकि किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी। मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमलों में शामिल थे।

ताइवान की आजादी का मतलब है कि वह चीन का हिस्सा नहींः लाई
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान की आजादी का अर्थ है कि यह द्वीप न तो बीजिंग का है और न ही उसके अधीन है। केवल ताइवानी लोग ही अपने भविष्य का फैसला कर सकते हैं। लाई की ये टिप्पणियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में हुए शिखर सम्मेलन के कुछ दिनों बाद आई हैं। इस शिखर सम्मेलन ने ताइवान में द्वीप को अमेरिकी समर्थन को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अपने एफ-35 लड़ाकू विमानों को और उन्नत करेगा अमेरिका
अमेरिका ने अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर एफ-35 लाइटनिंग 2 बेड़े के लिए लगभग एक अरब डॉलर का उन्नयन कार्यक्रम शुरू किया है। यह मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक युद्ध आधुनिकीकरण और संयुक्त स्ट्राइक फाइटर के अमेरिकी सेना और अन्य विदेशी ऑपरेटरों द्वारा संचालित सैकड़ों विमानों में उन्नत युद्ध क्षमता संवर्द्धन पर केंद्रित है। लॉकहीड मार्टिन को एफ-35 लड़ाकू विमानों के 432 संशोधन किटों के उत्पादन और वितरण के लिए 99.11 करोड़ डॉलर का ठेका दिया गया है।

ट्रंप की बॉलरूम परियोजना के प्रस्ताव पर अमेरिकी सीनेट से लगी रोक
अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी की व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बॉलरूम परियोजना के लिए एक अरब डॉलर खर्च करने के प्रस्ताव को तगड़ा झटका लगा है। सांसदों के फैसले के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए फंडिंग का यह प्रस्ताव प्रक्रियागत नियमों पर खरा नहीं उतरा है। रिपब्लिकन इसे अगले तीन वर्षों के लिए आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों को वित्तपोषित करने वाले एक बजट विधेयक के हिस्से के तौर पर शामिल करना चाहते थे। फैसले में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के ईस्ट विंग के नवीनीकरण जैसी बड़ी और जटिल परियोजना का दायरा बेहद व्यापक होने से इसे बजट विधेयक में शामिल नहीं किया जा सकता है। दरअसल, इसका इस्तेमाल रिपब्लिकन बगैर डेमोक्रेट्स के समर्थन के विधेयक पास करने के लिए कर रहे थे, क्योंकि इस विधेयक को पारित करने के लिए किसी भी डेमोक्रेटिक वोट की जरूरत नहीं होती।