PM Modi Norway Visit LIVE: स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय समुदाय ने किया पीएम का स्वागत
PM Modi Norway Visit Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन दौरे के बाद नॉर्वे रवाना हो गए हैं। 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह दौरा है। मोदी ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 2.73 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। वहीं नॉर्वे के सरकारी वेल्थ फंड ने भारतीय बाजारों में लगभग 28 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। भारत और पूरे नॉर्डिक क्षेत्र के बीच कुल व्यापार लगभग 19 बिलियन डॉलर आंका गया है। यहां पढ़ें पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे ने पीएम मोदी का किया स्वागत
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्वे पहुंचने पर स्वागत किया और उनकी यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि चार दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे दौरा हो रहा है, जो दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है।Welcome to Norway, Prime Minister @narendramodi 🇳🇴🇮🇳
— Jonas Gahr Støre (@jonasgahrstore) May 18, 2026
It marks a historic moment: the first visit by India's Prime Minister in over 40 years.
I look forward to how Norway, the Nordics & India can strengthen cooperation on trade, green transition and our common global challenges. pic.twitter.com/yDF76OuzYP
जोनास गहर स्टोरे ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नॉर्वे, नॉर्डिक देशों और भारत के बीच व्यापार, ग्रीन ट्रांजिशन और वैश्विक चुनौतियों से निपटने को लेकर सहयोग और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा भारत और नॉर्वे के बीच नई साझेदारियों और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर साबित हो सकती है।
ओस्लो में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय और वहां मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बाहर एकत्रित भारतीय मूल के लोगों और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the members of the Indian diaspora and people gathered to welcome him at the hotel he is staying at in Oslo, Norway
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/Y5YQsBqhdI
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भारतीय तिरंगा और स्वागत संदेशों के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और लोगों के उत्साह का जवाब दिया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a cultural performance as he arrives at a hotel in Oslo, Norway
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/95TPlgQiHZ
नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी 19 मई को आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Oslo, Norway
— ANI (@ANI) May 18, 2026
PM Modi will attend the third India-Nordic Summit in Oslo on May 19.
(Source: DD) pic.twitter.com/UsjCWQerIy