{"_id":"6a0ab094ba993b6b4c00e885","slug":"indian-student-dies-in-road-accident-near-chicago-several-injured-in-accident-on-highway-indiana-state-us-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: शिकागो के पास सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत, छह अन्य घायल; परिवार के संपर्क में दूतावास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: शिकागो के पास सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत, छह अन्य घायल; परिवार के संपर्क में दूतावास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 18 May 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका में शिकागो के पास एक सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा नव्या गडूसू की मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वैन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी।
अमेरिकी पुलिस अधिकारी (फाइल / सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका में शिकागो के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 25 साल की एक भारतीय छात्रा की जान चली गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार देर रात इंडियाना राज्य के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट शहर के पास इंटरस्टेट 65 हाईवे पर हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने मृत छात्रा की पहचान नव्या गडूसू के रूप में की है। लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने रविवार रात 12 बजकर 16 मिनट पर नव्या को मृत घोषित कर दिया। कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि नव्या की मौत वाहन दुर्घटना के दौरान शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई।
दूतावास ने जताया दुख
शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में नव्या के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने कहा कि वे मृतक के परिवार के संपर्क में हैं। साथ ही, वे उन दोस्तों और समुदाय के सदस्यों के भी संपर्क में हैं जो हादसे में घायल हुए लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या कहा?
इंडियाना स्टेट पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट बजे हुई। एक लाल रंग की मिनीवैन में सात वयस्क सवार थे। यह वैन एक अन्य वाहन के पीछे चल रही थी जिसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से मिनीवैन की रफ्तार बहुत कम, केवल 10 से 15 मील प्रति घंटा थी।
ये भी पढ़ें: UAE: बराकाह परमाणु संयंत्र क्यों है इतना अहम? जिस पर हमले से पश्चिम एशिया में फिर शुरू हो सकता है युद्ध
पीछे से आ रही एक दूसरी कार के ड्राइवर को अंदाजा नहीं हुआ कि मिनीवैन इतनी धीमी चल रही है। उस ड्राइवर ने वैन से बचने के लिए अपनी कार को बाईं ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मिनीवैन के बाएं हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद मिनीवैन सड़क से उतरकर एक गड्ढे में जा गिरी। जिस वाहन में तकनीकी खराबी थी, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस जांच में सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिनीवैन में केवल आगे की दो सीटें थीं। बाकी पांच लोग पीछे आम के डिब्बों पर बैठे थे। इन लोगों ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

We are deeply saddened by the tragic passing away of Indian student Navya Gadusu in a road accident near Chicago. Our heartfelt condolences to her family and friends during this difficult time. The Consulate is in touch with the family of the deceased. We are also in touch with…
— India in Chicago (@IndiainChicago) May 18, 2026
Trending Videos