सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bikramjit Appointed Media In-charge for BKU's Garhwal Division

Haridwar News: बिक्रमजीत बने भाकियू के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 19 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Bikramjit Appointed Media In-charge for BKU's Garhwal Division
विज्ञापन
बहादराबाद। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) ने बिक्रमजीत सिंह को गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नियुक्तिपत्र दिया। टिकैत ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह के संगठन से जुड़ने और मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने से भारतीय किसान यूनियन को गढ़वाल मंडल में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी और संगठन की गतिविधियों और किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। इस मौके पर बाबा पंडत, संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य सूबा सिंह ढिल्लों, गुरुमेल बाजवा, अमीर सिंह,सुरेंद्र सिंह खालसा,गुरुपेज सिंह ढिल्लों, बिक्रमजीत सिंह,आकाश सचदेवा, पंकज चौधरी, जोगिंदर सिंह ढिल्लों, अमीर सिंह,सुरेंद्र लाडी, भूपेंद्र सिंह,बबीता सिंह,सुखबीर कोर ,मनीषा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed