{"_id":"6a33f67328407d9bb107d8f9","slug":"boy-swept-away-by-strong-ganga-current-while-bathing-cousin-safe-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-150309-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा बालक, चचेरा भाई सकुशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा बालक, चचेरा भाई सकुशल
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सप्तऋषि के पास गीता कुटीर घाट की घटना, सर्च अभियान चला रही पुलिस
सप्तऋषि। गीता कुटीर घाट पर स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में एक आठ वर्षीय बालक बहकर लापता हो गया, जबकि उसका चचेरा भाई डूबने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-22 निवासी योगेश कुमार अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। स्नान के दौरान उनका पुत्र प्रियांशु (23) और भतीजा कुश शर्मा (8), पुत्र मुकेश कुमार, गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। बहाव में फंसने के बाद प्रियांशु को एक पत्थर का सहारा मिल गया, जिससे वह किसी तरह सुरक्षित किनारे पहुंच गया, जबकि कुश तेज धारा में बह गया।
घटना की सूचना पर गीता कुटीर चौकी प्रभारी कविंद्र राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आपदा प्रबंधन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं लग सका था।