सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two-wheeler theft gang busted; two accused arrested

Haridwar News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler theft gang busted; two accused arrested
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 21 जून को मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए संदिग्धों को चिह्नित किया। इसी क्रम में रविवार रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घुटी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने अपने नाम सुधांशु व मनीत निवासीगण ग्राम धनपुरा थाना पथरी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की कुल छह मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं के भी खुलासे हो सकते हैं। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed