फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car breaks barrier, enters market, driver beaten, four arrested

Haridwar News: बैरियर तोड़ बाजार में घुसी कार, चालक को पीटा, चार गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 26 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Car breaks barrier, enters market, driver beaten, four arrested
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने चारों का किया चालान
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार से अपर बाजार में जमकर उत्पात गुस्साए लोगों ने कार को घेरकर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। जब यूपी नंबर की एक कार वाल्मीकि चौक की ओर से तेज रफ्तार से आती हुई अपर बाजार में घुस गई। कार ने रास्ते में पुलिस बैरियर तोड़ दिया और कई दुकानों व खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए पोस्ट ऑफिस के पास जाकर रुकी। घटना से बाजार में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से चालक को छुड़ाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि चालक दक्ष निवासी सरूरपुर, थाना बड़ौत, जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चालक के साथ मारपीट करने वाले मोनू शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी, हरदीप सिंह राठौर निवासी ब्रह्मपुरी और बिट्टू निवासी देवपुरा के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed