फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   KLCA Bashers won by one run in a thrilling match

Haridwar News: केएलसीए बैशर्स को रोमांचक मैच में एक रन से मिली जीत

Sun, 26 Jul 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 26 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
KLCA Bashers won by one run in a thrilling match
केएलसीए बैशर्स को रोमांचक मैच में एक रन से मिली जीत
विज्ञापन

- कृष्णा नगर कनखल में केएलसीए इंडोर में हुई 25 ओवर की क्रिकेट प्रतियोगिता
हरिद्वार। कृष्णा नगर कनखल में केएलसीए इंडोर में 25 ओवर के रोमांचक मैच में केएलसीए बैशर्स ने केएलसीए टाइगर्स को एक रन से हराकर जीत हासिल की। इस दौरान मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
केएलसीए बैशर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.2 ओवर्स में 133 रन बनाए। टीम की ओर से विधान राठी ने 34, मयंक सिंह ने 21, सक्षम गिरि ने 19 और अभव सैनी ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं, केएलसीए टाइगर्स की ओर से रिशान शर्मा, देवांश, नील तनेजा, रादित्या कुमार ने 2-2 और अयान गुप्ता, वत्सल भंडारी , रुद्र भसीन ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएलसीए टाइगर्स 25 ओवर में 132 रन ही बना पई। बहुत रोमांचक मैच में बैशर्स को 1 रन से जीत मिली।
विज्ञापन

टाइगर्स के लिए अपर्णव राजपूत ने 17,नील तनेजा ने 16,देवांश ने 14 प्रथम खुराना ने 13 और अयान गुप्ता ने 12 रन बनाए। केएलसीए बैशर्स की ओर से आरण अग्रवाल ने 3, आरव प्रधान, कृष्णांग गुप्ता, नवीन चौधरी ने 2-2 ,और विधान राठी ने 1 विकेट लिए। लवलीत तांगड़ी की ओर से अच्छी बोलिंग के कारण आरण अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed