सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress to launch foot march against electricity bills and smart meters from February 28

Haridwar News: बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा 28 फरवरी से

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 25 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Congress to launch foot march against electricity bills and smart meters from February 28
विज्ञापन
- विधायक अनुपमा रावत ने जनआंदोलन का किया एलान, पंजनहेड़ी गांव से होगी शुरुआत
Trending Videos

बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा 28 फरवरी से
पथरी। कांग्रेस की ओर से की ओर से हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े हुए बिजली बिल, सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध में जनआंदोलन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस संबंध में बुधवार को अनुपमा रावत ने जगजीतपुर स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर 28 फरवरी से व्यापक पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की। पदयात्रा की शुरुआत पंजनहेड़ी गांव से होगी। विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ता बढ़े हुए बिल, सरचार्ज और पेनल्टी से परेशान हैं। सरकार स्मार्ट मीटर पर रोक की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब भी मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। अभियान के तहत सरचार्ज माफ करो, बिजली बिल हाफ करो, स्मार्ट मीटर साफ करो’ के नारे के साथ घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान उपभोक्ताओं से फीडबैक लेकर समस्याओं और मांगों का ज्ञापन तैयार कर संबंधित अधिकारियों व सरकार को सौंपा जाएगा।बैठक में साधुराम चौहान, सुशील चौहान, अरुण कुमार, आबिद हसन, धर्मेंद्र चौहान, खेम सिंह चौधरी, पंकज चौधरी, नाग सिंह कश्यप, नाथीराम चौहान और पवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed