{"_id":"6abbac3882dbee669200cd5f","slug":"cooperative-societies-to-shut-down-from-october-1st-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-154677-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एक अक्तूबर से सहकारी समितियों में लटकेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एक अक्तूबर से सहकारी समितियों में लटकेंगे ताले
विज्ञापन
- हड़ताल पर रहेंगे सहकारी समितियों के कर्मचारी, देहरादून में धरना
- किसानों को नहीं मिलेगा खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। क्षेत्र की सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारी आगामी एक अक्तूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिससे क्षेत्र की सहकारी समितियों में ताले लटक जाएंगे। किसानों को सहकारी समितियों से खाद नहीं मिलेगा। अगर किसी को सहकारी समितियों से खाद लेना है और मिनी बैंक से पैसे का लेन-देन करना है।
वह तीस सितंबर को सहकारी समितियों से खाद खरीद सकता है और मिनी बैंक से पैसे का लेन-देन कर सकता हैं। इसके बाद हड़ताल के चलते किसानों को सहकारी समितियों से खाद नहीं मिलेगा और मिनी बैंक से पैसे के लेन-देन भी नहीं होगा। गौरतलब है कि सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारी आगामी एक अक्तूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।
बादशाहपुर सहकारी समिति के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से देहरादून के मेहूवाला में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय पर सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू करेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। जिससे क्षेत्र में बादशाहपुर व टिहरी विस्थापित (पथरी) तथा धनपुरा (कटारपुर) में सहकारी समितियों में ताले लटके रहेंगे।