{"_id":"6abbaef4ba800fa7fe0602e3","slug":"cross-complaints-registered-against-four-individuals-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154681-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गाड़ोवाली में हुए विवाद में दंपती सहित चार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गाड़ोवाली में हुए विवाद में दंपती सहित चार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, रास्ते में कुर्सी-मेज लगाने पर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव में रास्ते में कुर्सी-मेज लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में अब पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पति-पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष करीब 13 दिन पहले ही प्राथमिकी दर्ज करा चुका है।
पुलिस के अनुसार, गाडोवाली निवासी साकिब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह घर से पैदल अपनी आटा चक्की की ओर जा रहा था। आरोप है कि उसके मकान के बराबर में किराये पर रहने वाले मोहम्मद शाहिद और उसकी बेटी हिना कौशर रोजाना गांव के मुख्य रास्ते पर दोनों तरफ कुर्सियां और बीच में मेज लगाकर बैठते हैं।
आरोप है कि 16 सितंबर को साकिब ने दोनों से रास्ता छोड़कर बैठने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर साकिब ने ग्राम प्रधान के भाई नफीस को मौके पर बुलाया। आरोप है कि समझाने के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और हिना कौशर ने अपने पति अलीशेर व खलील को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि चारों लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी समैया के मौके पर पहुंचने पर उससे भी मारपीट की। मामले में गांव के जिम्मेदार लोगों की ओर से समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।