{"_id":"6af70951172227d8cb0af4f0","slug":"court-acquits-accused-in-cheque-bounce-case-haridwar-news-c-35-1-hrd1006-156600-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चेक बाउंस मामले में अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चेक बाउंस मामले में अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
विज्ञापन
रोशनाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े चेक बाउंस के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी ज्योति जैन को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है।
वादी गंगा विहार रोशनाबाद निवासी संजय कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा की ओर से न्यायालय में एनआई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत परिवाद दाखिल किया गया था। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2017 में उन्होंने विभिन्न माध्यमों से कुल 13 लाख रुपये ज्योति जैन पत्नी संजीव जैन निवासी रेस्ट कैंप देहरादून को दिए थे। इसके एवज में 7 जून 2019 को 13 लाख रुपये का एक चेक पंजाब नेशनल बैंक, रेस कोर्स, देहरादून का दिया गया था। जब इस चेक को बैंक में प्रस्तुत किया गया तो वह अपर्याप्त निधि के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद परिवादी ने विपक्षी ज्योति जैन को विधिक नोटिस भिजवाया। विधिक नोटिस भेजने के बाद भी भुगतान न होने पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया था।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से तर्क रखा गया कि अभियुक्ता ने केवल 8 लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसकी एवज में सुरक्षा के तौर पर खाली चेक दिया गया था। इसके बाद ऋण की वह रकम ब्याज सहित लगभग 10 लाख रुपये वापस भी की जा चुकी थी। सुनवाई के दौरान परिवादी संजय कुमार शर्मा ने अपनी जिरह में यह स्वीकार किया कि वाद दायर होने के बाद अभियुक्ता की ओर से आर्यन जैन के माध्यम से अलग-अलग समय पर लगभग 10 लाख रुपये वापस लौटाए गए हैं। अदालत ने पत्रावली में पाया कि परिवादी की ओर से भेजा गया मांगपत्र नोटिस विधिवत रूप से अभियुक्ता को प्राप्त नहीं हुआ था, क्योंकि, पावती पर किसी अन्य व्यक्ति अमन के हस्ताक्षर थे और परिवादी स्वयं उस व्यक्ति को नहीं जानता। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने ज्योति जैन को संदेह का लाभ देते हुए आरोप मुक्त कर दिया।