{"_id":"6b057fa5699bb7e1db0e6f1b","slug":"cremation-ground-in-a-dilapidated-state-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-157032-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: श्मशान घाट की बदहाली से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: श्मशान घाट की बदहाली से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। ग्राम पंचायत खेड़ली के माजरा गांव बेगमपुर का श्मशान घाट वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। विकास के तमाम दावों के बावजूद श्मशान घाट की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के दौरान भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। लंबे समय से इसकी सुध नहीं लिए जाने के कारण यहां की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। श्मशान घाट न तो चहारदीवारी से सुरक्षित है और न ही वहां तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था है।
बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण शव यात्रा ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है, जबकि सर्दी और गर्मी के मौसम में भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट में बैठने के लिए शेड, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान घाट का शीघ्र सौंदर्यीकरण कराया जाएं, ताकि अंतिम संस्कार के समय लोगों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
-- -
बयान...
मामला मेरे संज्ञान आ गया है। बेगमपुर श्मशान घाट का सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। ई.रवि बहादुर, विधायक ज्वालापुर विधानसभा