{"_id":"6b0581fb44d765bb6e0175f3","slug":"misbehavior-with-and-assault-on-an-asi-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157034-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एएसआई से अभद्रता और मारपीट, पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एएसआई से अभद्रता और मारपीट, पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र में सिंहद्वार का मामला, स्नान की ड्यूटी पर तैनात थे एएसआई
- कार सवार व्यक्ति पर खुद को मेजर बताकर बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक एएसआई के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैरागी कैंप की ओर जाने से रोकने पर कार सवार दंपती ने पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। खुद को मेजर बताने वाले कार चालक ने रौब दिखाते हुए पुलिसकर्मी को धमकाया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने एएसआई की तहरीर पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, यातायात पुलिस में तैनात अपर उपनिरीक्षक नवनीत त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर उनकी ड्यूटी सिंहद्वार पर बैरागी कैंप की ओर यातायात डायवर्ट करने के लिए लगाई गई थी। सुबह करीब 10 बजे दिल्ली की ओर से हरियाणा नंबर की कार पहुंची। उन्होंने चालक को बैरागी कैंप की ओर जाने का इशारा किया, लेकिन चालक ने खुद को मेजर बताते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
आरोप है कि एएसआई ने चालक को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया तो कार में बैठी महिला और चालक गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों कार से नीचे उतर आए और उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। चालक ने अपना नाम रुद्र बताते हुए उन्हें ड्यूटी करने से रोकने के साथ धमकाया।
विज्ञापन
वहीं, उसकी पत्नी ने मारपीट करते हुए थप्पड़ मार दिया। एएसआई के अनुसार, दोनों ने रौब दिखाकर उन्हें डराने-धमकाने का भी प्रयास किया। उन्होंने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।