फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demands and protests for reservation and social justice

Haridwar News: आरक्षण और सामाजिक न्याय की मांग, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Demands and protests for reservation and social justice
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिडकुल। आरक्षण, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एडीएम को 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष अम्बरीश कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश में आरक्षित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकारी सेवाओं में आरक्षित पदों के बैकलॉग को तत्काल प्रभाव से भरने और आरक्षण व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने आगामी अन्य पिछड़ा वर्ग की जातिगत जनगणना में अलग आंकड़े दर्ज करने पर जोर दिया ताकि नीति-निर्माण में सही आंकड़े सामने आ सकें।
विज्ञापन

मांग की गई कि उच्च न्यायपालिका में एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं को 50% आरक्षण, वंचित वर्गों के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसरों में उचित भागीदारी तय की जाए। विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े आरक्षित बैकलॉग पदों को तुरंत भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि वंचित वर्गों से जुड़ी इन महत्वपूर्ण मांगों पर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मनीष प्रीतपुरिया, अमित कुमार, कपिल कुमार, शिव कुमार, जोगिन्द्र कटारिया, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed