फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-buses will operate only within the city.

Haridwar News: लोकल रूटों पर परेशानी रहेगी बरकरार, ई-बसें सिर्फ शहर में चलेंगी

Tue, 29 Sep 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
E-buses will operate only within the city.
- हरिद्वार डिपो को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसें निगम क्षेत्र तक रहेंगी सीमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार डिपो को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों से लोकल रूटों की समस्या दूर होने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को झटका लग सकता है। करीब 37 इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद भी इनका संचालन निर्धारित शहरी रूटों पर ही किया जाएगा। ऐसे में लक्सर, लालढांग, भगवानपुर समेत विभिन्न लोकल रूटों पर बसों की कमी की समस्या बरकरार रहने की आशंका है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। फिलहाल बसों का ट्रायल चल रहा है। शुरुआत में अधिकारियों की ओर से इन बसों को लोकल रूटों पर भी चलाने की योजना पर विचार किया गया था लेकिन निर्धारित संचालन क्षेत्र और रूट तय होने के कारण इलेक्ट्रिक बसों को शहर से बाहर के लोकल मार्गों पर चलाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

हरिद्वार डिपो में वर्तमान में करीब 90 बसों का बेड़ा है। इसके बावजूद लक्सर, लालढांग, भगवानपुर और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई रूटों पर बसों के फेरे कम होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नई इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद शहर की परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, लेकिन ग्रामीण और लोकल रूटों पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए निगम को अलग से बसों की व्यवस्था करनी होगी। लोकल रूटों पर लंबे समय से बसों की कमी का असर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण यात्रियों पर पड़ रहा है।

---
नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। रूट को लेकर सर्वे किया जा चुका है। फिलहाल ट्रायल चल रहा है। इसके बाद बसें उपलब्ध होने पर संचालन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - विशाल चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed