सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Factory Worker Robbed of Mobile Phone at Knifepoint

Haridwar News: चाकू की नोक पर फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल लूटा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Factory Worker Robbed of Mobile Phone at Knifepoint
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक फैक्टरी कर्मचारी से चाकू की नोक पर मोबाइल लूट लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, अंगद प्रसाद साहू निवासी शहडोल मध्य प्रदेश हाल नवोदय नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल स्थित रॉयल साइन प्लास्टिक कंपनी में काम करते हैं। 22 मई की रात करीब 11:30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। जब वह आईएमसी चौक के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक उसके पीछे आए और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसे साइकिल समेत नीचे गिरा दिया और चाकू गर्दन पर सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद बदमाश उसकी जेब से करीब 21 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। शनिवार की देर रात पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed