{"_id":"6a12fae62c464e38080dc56f","slug":"ndrf-rescues-person-drowning-in-ganges-dies-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149244-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा में डूबे व्यक्ति को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा में डूबे व्यक्ति को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि घाट के पास गंगा में डूब रहे एक व्यक्ति को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
एनडीआरएफ के मुताबिक, एनडीआरएफ 15वीं वाहिनी की टीम गंगा दशहरा के मद्देनजर सप्तऋषि घाट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थी। रविवार शाम करीब 4:20 बजे टीम को सूचना मिली कि गणपति सच्चिदानंद आश्रम और भद्रकाली पीठम के पास गंगा में एक व्यक्ति डूब रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जीडी तिरेपन सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
टीम ने तेज बहाव के बीच व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर मौके पर ही सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया गया। रेस्क्यू के बाद अचेत अवस्था में मेला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है।
विज्ञापन
Trending Videos