सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered after assault inside rape survivor's home

Haridwar News: दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
FIR registered after assault inside rape survivor's home
विज्ञापन
बहादराबाद। यौन शोषण की पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और उसके परिवार ने 15 वर्षीय पीड़िता पर गवाही बदलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर घर में घुसकर दिव्यांग महिला और दो बेटियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ तीन माह पूर्व 10 मार्च को यौन शोषण की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी अजीम वर्तमान में रोशनाबाद जेल में बंद है। आरोपी पक्ष की जुबेदा लगातार उनके परिवार पर मामला वापस लेने और अदालत में गवाही बदलने का दबाव बना रही थी। 14 जून को वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। आरोप लगाया कि जुबेदा, इलमा, आमना, सुभान, शहनवाज, शहजान और फैजान उनके घर में जबरन घुस आए, जहां उनकी दिव्यांग पत्नी और दो नाबालिग पुत्रियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दिव्यांग पत्नी और बड़ी पुत्री को गंभीर चोटें आई और वहीं बेहोश हो गई। बाल कल्याण समिति की ओर से पत्नी और बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed