फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered for assault on youths using a rod

Haridwar News: युवकों पर रॉड से हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for assault on youths using a rod
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुराने रानीपुर मोड़ के पास हुए विवाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने चार नामजद और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इस हमले में कई युवक घायल हुए और एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस को युवराज भल्ला निवासी विष्णु गार्डन कनखल ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर की रात करीब सवा 11 बजे वह दोस्तों आर्यन भल्ला, शिवम और करण चौधरी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार लौट रहे थे। रायवाला पेट्रोल पंप के पास अक्षत शर्मा और साहिल ने उनकी गाड़ी के आगे करतब दिखाए। उन्होंने आगे निकलने के बाद गाली-गलौज भी की। कुछ देर की कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद युवराज अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार आ गए। रास्ते में आर्यन के मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी भरा फोन आया।
विज्ञापन

पुराने रानीपुर मोड़ पर बीकानेर मिष्ठान केंद्र के पास युवराज और उनके दोस्त सामान लेने रुके। तभी अक्षत शर्मा, साहिल, कृष्णा त्यागी, एकांश ठाकुर और कुछ अन्य युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने ईंट-पत्थरों से हमला करने के बाद लोहे की छड़, लाठियों और धारदार हथियार से मारपीट की। युवराज के हाथ और सिर पर चोटें आईं, जबकि एक दोस्त के सिर पर गंभीर चोट लगी। चिकित्सा जांच के दौरान डॉक्टर ने युवराज को एक्सरे कराने की सलाह दी। जांच में उनके हाथ में अस्थिभंग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज भल्ला ने 28 अक्तूबर को कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed