फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered for breaking off the relationship.

Haridwar News: कार की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for breaking off the relationship.
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, सगाई का सामान वापस न करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी युवती ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र निवासी युवक और उसके परिजनों पर शादी से पहले दहेज में कार की मांग करने और मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सिडकुल के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि 14 जनवरी 2026 को पुरकाजी के हरिनगर निवासी नितिन, उसके पिता मुन्ना मास्टर, मां शकुंतला, बहन नीतू, भाई दीपांशु और अन्य रिश्तेदार उसे देखने आए थे। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ और 19 अप्रैल को सगाई व 13 सितंबर को शादी की तारीख तय हुई।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि 19 अप्रैल को उसके परिजन सगाई का सामान लेकर नितिन के घर पहुंचे। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, नकदी, मिठाई, फल और मिलाई का सामान शामिल था। कुल करीब 5.50 लाख रुपये का सामान व खर्च हुआ। आरोप है कि बाद में सामान लौटाने के बजाय परिजन बहाने बनाकर टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को नितिन और उसके परिजनों ने शादी में कार की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर रिश्ता खत्म करने की बात कही। युवती के पिता ने सामान व खर्च वापस मांगा लेकिन आश्वासन के बावजूद कुछ वापस नहीं किया गया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed