Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Former MLA Suresh Rathore leaves for Gandhinagar for a narco test releases a video before his departure

हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना, जाने से पहले जारी किया वीडियो

Mon, 23 Nov 2026 04:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच के सिलसिले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट कराया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत वह गुजरात के गांधीनगर जा रहे हैं। मंगलवार को वहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका नार्को टेस्ट किया जाना है।

विज्ञापन
Former MLA Suresh Rathore leaves for Gandhinagar for a narco test releases a video before his departure
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट अहम कड़ी बनने जा रहा है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद राठौर भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए। सोमवार को वह गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए। उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को होना है। रवाना होने से पहले उन्होंने सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करने की बात कहते हुए वीडियो जारी किया।

विज्ञापन


अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आए कुछ ऑडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो को लेकर दावा किया गया था कि इनमें सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत है। बातचीत में अंकिता प्रकरण से जुड़े कुछ दावे किए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

Trending Videos

इसके बाद उत्तराखंड में इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऑडियो प्रकरण के बाद सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंचकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ कर चुकी है।

वहीं, जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला सनावर ने देहरादून में सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। अब सीबीआई दोनों का नार्को टेस्ट कराने की प्रक्रिया में जुटी है। 24 नवंबर को होने वाले नार्को टेस्ट के लिए सोमवार की सुबह सुरेश राठौर गुजरात के लिए रवाना हो गए।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए जांच एजेंसी जो भी प्रक्रिया अपनाएगी, उसमें वह सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई की ओर से उन्हें नोटिस प्राप्त हो चुका है। वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत नार्को टेस्ट कराने के लिए गांधीनगर जा रहे हैं। उन्होंने सीबीआई जांच का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें जांच में सहयोग करने से कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed