फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Meritorious High School Students Honoured

Haridwar News: हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 13 Jul 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Meritorious High School Students Honoured
- चार बच्चों को पहनाए लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन के मेडल
विज्ञापन

हरिद्वार। धूम सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से प्रदान किए गए गोल्डन मेडल पहनाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का गौरव नहीं होता, बल्कि, अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास का विकास भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। समारोह में विद्यालय के जिन्शी गेटेलिया ने 97.80, खुशी कश्यप ने 96.80, साक्षी, प्रियांशी व भावना ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य साधना भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed