सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mothers honored for their excellent work

Haridwar News: उत्कृष्ट कार्य पर मातृ शक्तियों को किया सम्मानित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mothers honored for their excellent work
विज्ञापन
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास मंदिर में मनाया। इसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और संस्कृति की आधारशिला हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।
Trending Videos

मेयर किरण जैसल ने कहा कि आज की महिला शिक्षा, समाज सेवा, प्रशासन आदि क्षेत्रों में कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, एआरटीओ नेहा झा, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुसुम चौहान, जज सिमरनजीत कौर, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, डॉ. संध्या शर्मा, सलोनी, रश्मि त्यागी, रेखा सिंघल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज द्विवेदी, तरुण कुमार शुक्ला, सुधा राठौर, संगीता बंसल, हरि नारायण त्रिपाठी, अर्चना झा, वरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, माया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed