फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Officials took to the streets to verify development works.

हरिद्वार कुंभ : विकास कार्यों के सत्यापन के लिए सड़कों पर उतरे अधिकारी

Wed, 14 Oct 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Officials took to the streets to verify development works.
फोटो
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की प्रगति जांचने निकले मेलाधिकारी और जिलाधिकारी
तय समय सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर अवस्थापना विकास कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एक साथ निकले। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का सत्यापन किया और इसमें सुधार के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए।
मेलाधिकारी सोनिका ने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक से मालवीय चौक तक सड़क और चौराहों के सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने फुटपाथ, मीडियन निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेलाधिकारी सोनिका ने सड़कों पर खड़े क्षतिग्रस्त पोल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात और पैदल आवागमन को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। इसके बाद, मेलाधिकारी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ माया देवी मंदिर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने वाल्मीकि चौक होते हुए गुजरांवाला चौक तक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अतिक्रमण देखकर तत्काल हटाने का निर्देश दिए जिलाधिकारी
मेलाधिकारी और जिलाधिकारी ने गुजरांवाला धर्मशाला से शिवमूर्ति चौक तक आंतरिक गलियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिवमूर्ति चौक क्षेत्र में चल रहे सड़क सुधार और फुटपाथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मेलाधिकारी सोनिका ने नगर के इस व्यस्ततम क्षेत्र में सभी कार्य अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित विभागों को निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने भगत सिंह चौक से मनसा देवी मार्ग तक फुटपाथ निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

---
रात्रिकालीन निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे अपर मेलाधिकारी
मेलाधिकारी ने रात्रिकालीन शिफ्ट में भी निर्माण कार्य संचालित किए जाने की स्थिति की जांच की जिम्मेदारी अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को दी है। अपर मेलाधिकारी ने खड़खड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। पुराने दिल्ली-नीति पास मार्ग पर सड़क सुधार और फुटपाथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed