सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One person arrested for stealing a motorcycle from outside a home

Haridwar News: घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने में एक आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 24 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
One person arrested for stealing a motorcycle from outside a home
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज उर्फ नाजी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम गढ़ निवासी श्याम शौकीन अली ने 20 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 20 दिसंबर को उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल शाहनवाज उर्फ नाजी चोरी कर ले गया था। मोटरसाइकिल वापस मांगने पर आरोपी और उसके पिता ने गाली-गलौज व मारपीट की थी। सीओ एसपी बलूनी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुलड़ वाले रपटे के पास घेराबंदी कर ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर निवासी शाहनवाज उर्फ नाजी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed