{"_id":"6afc3f6094195bfd6205033e","slug":"pipeline-leakages-at-various-locations-in-rasulpur-village-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-156745-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रसूलपुर गांव मे जगह जगह पाइप लाइन लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रसूलपुर गांव मे जगह जगह पाइप लाइन लीकेज
Tue, 17 Nov 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ पनप रहा रोष
लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के रसूलपुर, रसूलपुर गोट और मंगोलपुरा में जल संस्थान की पेयजल पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण ग्रामीणों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ रोष है।
नई पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद कनेक्शन पूरी तरह नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर पाइप लाइन लीकेज से लगातार पानी बहकर सड़कों पर बरबाद हो रहा है तो दूसरी ओर घरों के नलों में पानी ही नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पेयजल संकट और पाइप लाइन लीकेज की शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज और नई लाइन के अधूरे कनेक्शन को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अधिकारी हर बार जल्द काम कराने का आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। पाइप लाइन की जांच कर सभी लीकेज ठीक कराई जाए। नई पेयजल लाइन के अधूरे कनेक्शन जल्द पूरे किए जाएं, ताकि, ग्रामीणों के घरों तक नियमित और स्वच्छ पेयजल पहुंच सके।
विज्ञापन
पुरानी लाइनों में हो रही लीकेज को ठीक कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही लीकेज ठीक कर दी जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य बजट के अभाव के कारण फिलहाल रुके हुए हैं।
दीपक भट्ट, जेई, जल संस्थान