सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police investigating property dealer's horoscope after nexus with Rathi

Haridwar News: राठी से गठजोड़ के बाद प्रॉपर्टी डीलर की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Police investigating property dealer's horoscope after nexus with Rathi
विज्ञापन
हरिद्वार। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से कुख्यात सुनील राठी और हरिद्वार के एक चर्चित प्रॉपर्टी डीलर के बीच लगातार संपर्क में होने का खुलासा किए जाने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गए हैं। प्रॉपर्टी डीलर की कुंडली खंगालते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस साक्ष्य इकट्ठा कर उस पर जल्द शिकंजा कस सकती है।
Trending Videos

पिछले हफ्ते कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के दो शूटरों को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर किया था। साथ ही खुलासा किया था कि चर्चित हत्याकांड में जेल जा चुका हरिद्वार का एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर लगातार सुनील राठी के संपर्क में है। शूटर राठी के इशारे पर देहरादून और हरिद्वार की बेशकीमती जमीनों के मामलों को निपटाकर धन वसूल रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। अब स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग ने भी अंदरखानी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को निपटाने के लिए कुख्यात राठी के दबदबे का इस्तेमाल किया जा रहा था। अब एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर पर ऐसे प्रॉपर्टी के मामलों की फाइलें खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी मामले में खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर पर शिकंजा कसने की तैयारी चलने की चर्चा महकमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed