सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand for land ownership rights

Haridwar News: टिहरी विस्थापितों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Demand for land ownership rights
विज्ञापन
सिडकुल। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के टिहरी विस्थापित क्षेत्र में हजारों लोग विस्थापन के 45 साल बाद भी भूमि धरी के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार को विधायक अनुपमा रावत की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान धरना दे रहे लोगों को एसडीएम और एडीएम ने समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन, ग्रामीण अपनी मांग पूरी किए जाने की जिद पर अड़े रहे।
Trending Videos

इसके बाद डीएम मयूर दीक्षित ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर आश्वासन दिया और उनकी मांगों का ज्ञापन भी लिया। इस मौके पर विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कई दशकों से टिहरी विस्थापितों को भूमि स्वामित्व का अधिकार दिए जाने की मांग जारी है। लेकिन, अधिकारियों की ओर से सिर्फ मीटिंग और आश्वासन देकर मामले को घुमाया जा रहा है। धरने में विधायक फुरकान अहमद, गुरजीत लहरी, विक्रम सिंह, मनजीत सिंह, प्रमोद नौटियाल, मोहम्मद आलम, मुस्तफा, यामीन, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed