सब्सक्राइब करें

Ram Baraat: बरेली में 166वीं बार निकली ऐतिहासिक राम बरात, आस्था और परंपरा के रंग में रंगा शहर; तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 03:35 PM IST
सार

बरेली में होली से पहले सोमवार को ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। इसमें बराती बने हुरियारों ने जमकर होली खेली तो पूरा शहर आस्था के रंग में सराबोर हो गया। रघुवर दूल्हा बनकर रथ पर निकले तो जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।  
 

विज्ञापन
Ram Baraat procession taken out in bareilly before holi
राम बरात में बरसा आस्था का रंग - फोटो : अमर उजाला

होली से पहले बरेली में आस्था और परंपरा के संगम से ऐसा रंग जमा, जिसमें शहरवासी सराबोर हो गए। बरेली में 166वीं बार ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। बराती बने हुरियारों ने जमकर होली खेली। शहर के ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह करीब 10 बजे पूजा-पाठ के बाद राम बरात की शुरुआत हुई। रघुवर दूल्हा बनकर रथ पर निकले तो जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। रथ पर उनके साथ भ्राता लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र भी सवार थे। राम बरात में हजारों लोग शामिल हुए। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। 

Trending Videos
Ram Baraat procession taken out in bareilly before holi
राम बरात में होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद
हुरियारों ने की मोर्चाबंदी 
बरातियों के रूप में हुरियारों की टोलियों ने फूलों की बारिश के बीच रंगों से मोर्चाबंदी की। हवा में उड़ता गुलाल, गुब्बारों से बरसते उमंग के रंग, सतरंगी चेहरे और चारों ओर जयकारे गूंजते रहे। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ता रहा, वैसे वैसे हुरियारों का उल्लास बढ़ता गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Baraat procession taken out in bareilly before holi
हुरियारों पर रंग बरसाते लोग - फोटो : संवाद
शहरवासियों ने किया स्वागत 
जगह-जगह पर शहरवासियों ने फूल और रंग बरसाकर राम बरात का स्वागत किया।  राम बरात में रथ के साथ तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। राम बरात के दौरान पानी की कमी न हो, इसके लिए 15 जगह 17 टैंकर लगाए गए। 
Ram Baraat procession taken out in bareilly before holi
राम बरात पर रंग बरसाते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से राम बरात होली से एक दिन पहले निकाली जा रही है। बरेली की राम बरात आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यह अनूठी परंपरा विश्व धरोहरों में शामिल है। इसे देखने के लिए लोग आसपास के इलाकों से हजारों लोग भी पहुंचे। 
विज्ञापन
Ram Baraat procession taken out in bareilly before holi
कड़ी सुरक्षा के बीच निकली राम बरात - फोटो : संवाद
राम बरात शोभायात्रा के दौरान पांच सीओ, पांच थाना प्रभारी, सात इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 16 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने रविवार रात राम बरात के रूट का जायजा लेकर लोगों से संवाद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed