सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diversion will be implemented for two days in Bareilly on Holi

Traffic Diversion: होली पर बरेली में दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में होली के अवसर पर दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एडवाइजरी जारी कर दी है। 

Diversion will be implemented for two days in Bareilly on Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली के मद्देनजर बरेली शहर में बुधवार सुबह 10 से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन एडवाइजरी जारी कर दी।
Trending Videos


एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि डायवर्जन के दौरान भारी वाहन अंदर न आ सकें इसके लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस व आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित
परसाखेड़ा रोड नंबर, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ परसपुर तिराहा से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

इस तरह पास किए जाएंगे वाहन
  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है, वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेगें।
  • लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेगें।
  • बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह भमोरा से देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ परसपुर तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें। जिन वाहनों को दिल्ली की ओर जाना है वह बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
  • बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ परसपुर तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा आ सकेंगी।
  • दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed