सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi ram barat will be taken out in Bareilly today

Holi 2026: बरेली में आज निकलेगी होली वाली राम बरात, जगह-जगह हुरियारे करेंगे मोर्चाबंदी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सोमवार को ऐतिहासिक राम बरात निकाली जाएगी। विश्व धरोहरों में शामिल यह परंपरा अपने आप में अनूठी है। राम बरात शहर के कई क्षेत्रों से गुजरेगी। जगह-जगह हुरियारे मोर्चाबंदी कर रंग बरसाएंगे। 

Holi ram barat will be taken out in Bareilly today
राम बरात (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विश्व धरोहरों में शामिल बरेली के ब्रह्मपुरी से निकाली जाने वाली राम बरात सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह करीब 10 बजे पूजा-पाठ के बाद इसकी शुरुआत होगी। हुरियारे जगह-जगह मोर्चाबंदी करेंगे। 

Trending Videos


रामलीला सभा कमेटी के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि 165 साल पुराने लकड़ी के रथ को सजाया गया है। रामलीला के शुरुआती दौर से ही हर वर्ष रथ को सिर्फ राम बरात के लिए ही निकाला जाता है। रथ पर भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप सवार होकर शहर में निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत नृसिंह मंदिर से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए नृसिंह मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

शोभायात्रा में रहेंगी झांकियां 
शोभायात्रा में रथ के साथ तमाम झांकियां रहेंगी। इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से राम बारात होली से एक दिन पहले निकाली जा रही है। बरेली की राम बरात आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए लोग आसपास के इलाकों से भी आते हैं। राम बरात के दौरान पानी की कमी न हो, इसके लिए 15 जगह 17 टैंकर लगाए गए हैं। 

अफसरों ने रूट का लिया जायजा
पुलिस अधिकारियों ने रविवार रात राम बरात के रूट का जायजा लेकर लोगों से संवाद किया। एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी व एसएसपी अनुराग आर्य ने बिहारीपुर की गलियों में गश्त की। ड्रोन उड़ाकर हालात का जायजा लिया। सोमवार को इसी इलाके से राम बरात गुजरेगी। 

भीड़ की संभावना को देखते हुए अफसरों ने कोतवाली में भी तैयारियां परखीं। एसएसपी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान पांच सीओ, पांच थाना प्रभारी, सात इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 16 महिला कांस्टेबल लगाए गए हैं। एक कंपनी पीएसी भी साथ चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed