सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   38 trains resume operations before Holi

UP News: होली से पहले 38 ट्रेनों को संचालन बहाल, दो दिन में भरने लगेंगी रफ्तार; यात्रियों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कोहरे के मद्देनजर दिसंबर 2025 में निरस्त की गईं 38 ट्रेनों का संचालन अब बहाल कर दिया गया है। ये सभी गाड़ियां तीन मार्च तक पटरी पर रफ्तार भरने लगेंगी। इनमें मेल-एक्सप्रेस के अलावा फास्ट-सुपर फास्ट और पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं। 

38 trains resume operations before Holi
बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे ने दिसंबर के पहले सप्ताह में 12207-08 काठगोदाम-जम्मूतवी, 12209-10 कानपुर-काठगोदाम, 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली, 14523-24 बरौनी-अंबाला, 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी, 14615-16 लालकुआं-अमृतसर, 14617-18 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर और 12327-28 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस समेत अप-डाउन 38 ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। इन सभी गाड़ियों को बहाल कर दिया गया है।

Trending Videos


22406-05 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 12317-18 कोलकाता-अमृतसर, 12357-58 कोलकाता-अमृतसर और 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की थी। एक मार्च से इनके फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। ऐसे में होली के दौरान यात्रियों को ज्यादा समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Railway News: छह और विशेष गाड़ियों की घोषणा, सीतापुर होकर किया जाएगा संचालन; बरेली में भी ठहराव

चार जोड़ी पैसेंजर गाड़ियां भी भरेंगी रफ्तार 
निरस्त ट्रेनों में चार जोड़ी पैसेंजर गाड़ियां भी शामिल हैं। बरेली-दिल्ली, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-रोजा और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर का संचालन रविवार और सोमवार से शुरू हो जाएगा। बरेली-अलीगढ़ के बीच दो जोड़ी पैसेंजर गाड़ियों का संचालन किया जाता है। इनमें एक जोड़ी का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। एक जोड़ी का सोमवार से शुरू हो जाएगा। इससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

तापमान के साथ बढ़ गई एसी टिकटों की मांग 
तापमान में इजाफा होने के साथ ट्रेनों में एसी श्रेणी के टिकटों की बुकिंग में 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है। सर्दियों के सीजन में गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी के टिकटों की ज्यादा मांग थी। बरेली होकर गुजरने वाली ज्यादातर गाड़ियों की स्लीपर श्रेणी में नो रूम चल रहा था। अब गाड़ियों में एसी तृतीय और एसी द्वितीय श्रेणी के टिकटों की ज्यादा बुकिंग हो रही है। होली के दौरान अधिकांश गाड़ियों के एसी तृतीय श्रेणी में लंबी वेटिंग या फिर नो रूम की स्थिति है।

लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला स्क्वॉड की तैनाती
होली के दौरान एक सप्ताह तक लंबी दूरी की गाड़ियों में कुल आरक्षित टिकटों में महिलाओं की संख्या के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ के महिला स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी। एक मार्च से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। बरेली होते हुए सामान्य दिनों में 102 ट्रेनों का आवागमन होता है। इस बार रेलवे ने 48 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इनमें से कई विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है।

रेलवे ने ऐसी गाड़ियों की मॉनीटरिंग शुरू कर दी है, जिनमें आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इन गाड़ियों में अलग से महिला स्क्वॉड तैनात किया जा रहा है। एसएसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। 

अमृतसर क्लोन का अब अमृत भारत के रूप में होगा नियमित संचालन
छह साल से अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच विशेष ट्रेन के रूप में दौड़ रही 04653-54 अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस के फेरों को रेलवे ने 27 मार्च तक बढ़ा दिया है। हालांकि, यह क्लोन गाड़ी बरेली से रन श्रू गुजरती है। इसे जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया जाता। अब रेलवे ने इस गाड़ी को नियमित का दर्जा दे दिया है। नियमित गाड़ी अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 14664-63 नंबर से किया जाएगा।

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल के अंत तक इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इस गाड़ी को बरेली जंक्शन पर भी ठहराव दिया गया है।

14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे और 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:05 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी। बरेली होते हुए बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, हावड़ा-आनंद विहार और छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से हो रहा है। इनमें छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस रामगंगा होते हुए निकलती है। जंक्शन पर ठहराव लेने वाली अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस चौथी गाड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed