सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   officers inspected the police response time on holi in bareilly

Bareilly News: होली से पहले अफसरों ने जांचा पुलिस का रिस्पांस टाइम, एसपी सिटी आए पहले, थानेदार छूटे पीछे

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के मद्देनजर बरेली में पुलिस के आला अफसरों ने विभिन्न थानों, चौकियों तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने पुलिस का रिस्पांस टाइम भी परखा, जिसमें थानेदार पीछे रह गए। अधिकारी पहले पहुंचे। 
 

officers inspected the police response time on holi in bareilly
वरिष्ठ अफसरों ने परखा पुलिस का रिस्पांस टाइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरेली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अधिकारियों से लेकर थानेदार तक का रिस्पांस टाइम चेक किया गया, जिसमें थानेदार पीछे रह गए और अधिकारी बाजी मार गए। उच्चाधिकारियों ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और डायल-112 के रिस्पॉन्स टाइम की हकीकत परखी। 

Trending Videos


एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों, चौकियों तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना, चौकी, जन शिकायतों के निस्तारण तथा डायल-112 पर प्राप्त कॉल के रिस्पॉन्स टाइम की विस्तृत समीक्षा की गई। चौकी चौराहे पर अधिकारियों व पीआरवी वाहनों का रिस्पॉन्स टाइम चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिस्पॉन्स टाइम का हाल 

  • पीआरवी 5059- 09 मिनट
  • पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम 12 मिनट
  • प्रभारी निरीक्षक बारादरी-14 मिनट
  • प्रभाी निरीक्षक कोतवाली 15 मिनट

अन्य अधिकारी एंव शेष पीआरवी वाहन भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रिस्पॉन्स टाइम को और न्यूनतम करने, जीपीएएस ट्रैकिंग का पूर्ण उपयोग करने तथा आपातकालीन सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

शहर में पैदल गश्त, सुरक्षा का संदेश
होली पर्व को देखते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रमुख एंव संवेदशील स्थानों पर पुलिस के साथ पैदल गश्त की। बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। संदिग्ध व्यक्तियों एंव गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही आजमन में सुरक्षा का भाव वनाए रखें। इस दौरान सीओ फस्ट, द्वितीय, तृतीय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed