ईरान के हमले का कहां कितना असर?: सऊदी में रास तनूरा रिफाइनरी बंद; कुवैत में US दूतावास परिसर में धुएं का गुबार
West Asia: अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है। सऊदी अरब में एक तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। वहीं, कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर में धुआं उठता दिखाई दिया। पढ़िए रिपोर्ट-
विस्तार
सऊदी सरकारी टेलीविजन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से तेल रिफाइनरी को बंद करने के फैसले की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ और यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया। इस रिफाइनरी की क्षमता प्रति दिन पांच लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल की है।
अमेरिका के कई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए: कुवैती रक्षा मंत्रालय
उधर, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनके देश में अमेरिका के कई युद्धविमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, सभी पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। मंत्रालय ने दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं, जब कुवैत ईरान के तेज हमलों का सामना कर रहा है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पायलटों को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ये भी पढ़ें: लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला: राजधानी बेरुत में धमाकों से दहला शहर, 31 मरे और 149 से ज्यादा घायल
अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर आग और धुआं देखा गया
वहीं, ईरान के हमलों के बाद सोमवार को कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर से आग और धुंआ उठता देखा गया। एसोसिएटेड प्रेस को मिले वीडियो में धुएं के साथ अलार्म बजता हुआ दिखाई दिया।
Top Saudi Oil Hub Struck by Drone
— RT_India (@RT_India_news) March 2, 2026
Aramco's Ras Tanura is one of the world's largest export facilities pic.twitter.com/HLrJOaRsam
अमेरिका ने इससे पहले वहां मौजूद अमेरिकियों को चेतावनी जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि वे सुरक्षित जगह शरण लें और घर के अंदर ही रहें। इसमें कहा गया था कि दूतावास न आएं। हालांकि, इसके बारे में कोई और विवरण नहीं दिया गया।