सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump hints at talks with Iran, angering Iran; Larijani says he won't make any compromise

West Asia Tensions: ट्रंप ने दिए ईरान से बातचीत के संकेत, भड़का ईरान; लारिजानी बोले- नहीं करेंगे कोई समझौता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 02 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी ने अमेरिका के साथ बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ईरान अमेरिका से कोई वार्ता नहीं करेगा। उन्होंने मध्यस्थों के जरिए संपर्क की रिपोर्टों को निराधार बताया। आइए विस्तार से जानते हैं।

Trump hints at talks with Iran, angering Iran; Larijani says he won't make any compromise
अली लारिजानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने अमेरिका के साथ बातचीत की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लारिजानी ने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं करेगा।

Trending Videos


लारिजानी की यह प्रतिक्रिया उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरान ने मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से दोबारा बातचीत शुरू करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी अटकलों का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप पर लगाए क्या आरोप?

अपने बयान में लारिजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने झूठी उम्मीदों के जरिए क्षेत्र को अराजकता में धकेल दिया है और अब अमेरिकी सैनिकों के संभावित मौतों को लेकर चिंतित हैं। 

पश्चिम एशिया में जारी तनाव

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इस्राइल ने रविवार को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर भीषण बमबारी की। तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से इमारतों की खिड़कियां हिल गईं और आसमान में धुएं के गुबार छा गए। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, हमलों की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

ट्रंप का सख्त संदेश, लेकिन बातचीत के लिए भी तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि संघर्ष खत्म होने से पहले और जानें जा सकती हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह ईरान के नए नेतृत्व से बातचीत के लिए तैयार हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा वे बात करना चाहते हैं और मैंने सहमति दे दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed