{"_id":"69a52d2a513ab536500ee6c3","slug":"israel-airstrikes-on-lebanon-after-hezbollah-attack-kills-many-people-says-health-ministry-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला: राजधानी बेरुत में धमाकों से दहला शहर, 31 मरे और 149 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला: राजधानी बेरुत में धमाकों से दहला शहर, 31 मरे और 149 से ज्यादा घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर राकेट दागे। इसके जवाब में इस्राइली सेना ने लेबनान पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें 31 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
लेबनान पर इस्राइली हवाई हमलों ने मचाई तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Iran Israel War: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए हिजबुल्ला ने इस्राइल पर राकेट से हमला किया। इसके तुरंत बाद इस्राइली सेना ने लेबनान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस्राइल ने राजधानी बेरुत समेत लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइली हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 149 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बेरुत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान पर 'इस्राइली दुश्मन के हमलों' में यह नुकसान हुआ है।
हिजबुल्ला ने क्यों किया हमला
हिजबुल्ला ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हिजबुल्ला ने कहा कि अयातुल्ला इमाम सैयद अली अल-हुसैनी खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए उसने राकेट और ड्रोन दागे हैं। संगठन ने इसे लेबनान और उसके लोगों की रक्षा में उठाया गया कदम बताया।
इस्राइली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला के राकेट हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। सेना ने बताया कि इस्राइली बलों ने पूरे लेबनान में हिजबुल्ला के आतंकी ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया है। सेना ने बाद में पुष्टि की कि उसने बेरुत इलाके और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के आतंकियों को निशाना बनाया है।
यह भी पढ़ें: Shahed Drone: जमीन के नीचे इंतजार में ईरान का तबाही मचाने वाला हथियार, खुफिया सुरंग में भरे दिखे शाहेद ड्रोन
एक साल बाद टूटा संघर्ष विराम
नवंबर 2024 में दोनों पक्षों के बीच एक साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम समझौता हुआ था। इसके बाद हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल पर यह पहला बड़ा हमला है। सोमवार की सुबह बेरुत में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए) ने देश भर में इस्राइली हमलों की सूचना दी है। एजेंसी के अनुसार, बेरुत के दक्षिणी उपनगरों और देश के दक्षिणी हिस्से से 'बड़े पैमाने पर पलायन' हो रहा है। ये वो इलाके हैं जहां हिजबुल्ला का प्रभाव माना जाता है।
लेबनान के प्रधानमंत्री ने की निंदा
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस्राइल पर हुए हमलों को 'गैरजिम्मेदाराना और संदिग्ध' बताया है। उन्होंने हिजबुल्ला का नाम लिए बिना कहा कि उनकी सरकार 'अपराधियों को रोकने और लेबनान के लोगों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी'।
Trending Videos