सब्सक्राइब करें

Live

Israel-Iran War News LIVE: 'ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश', बोला कुवैत का रक्षा मंत्रालय

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Us-Israel Attack Iran Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है। अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़िए तनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स..

पहले दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए: Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ

दूसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:- Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

Iran Israel War Live Updates Iran Rejects Any Deal with US, Attack on British Military Base in Cyprus
अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:45 PM, 02-Mar-2026

हमलों के बीच 48 घंटे से ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप

ईरान में इंटरनेट सेवा बंद हुए 48 घंटे से अधिक समय हो गया है। निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार, अमेरिका-इस्राइल के जारी हमलों के बीच देशभर में व्यापक इंटरनेट व्यवधान बना हुआ है। नेटब्लॉक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इंटरनेट शटडाउन सरकार द्वारा अक्सर अपनाई जाने वाली रणनीति है। संस्था ने याद दिलाया कि इससे पहले जनवरी में भी लंबी अवधि तक इंटरनेट बंद रखा गया था, जिसके दौरान गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों की खबरें सामने आई थीं।
01:29 PM, 02-Mar-2026

कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इन विमानों में सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।
01:05 PM, 02-Mar-2026

बगदाद में हिजबुल्ला ठिकानों पर अमेरिका-इस्राइल का मिसाइल हमला

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित जुर्फ अल-सखर इलाके में ईरान समर्थित अर्धसैनिक संगठन कताइब हिजबुल्ला के ठिकानों पर अमेरिका और इस्राइल की ओर से संयुक्त मिसाइल हमला किए जाने की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमले में कई ठिकानों, वाहनों और गोदामों को गंभीर क्षति पहुंची है तथा कुछ स्थानों पर आग लगने की सूचना है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
01:00 PM, 02-Mar-2026

ईरान का दावा- कुवैत में मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-15

एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala Graphics
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। पढ़ें एक क्लिक पर...
12:49 PM, 02-Mar-2026

चीन ने अमेरिका-इस्राइल के हमलों की निंदा की

चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राइल  द्वारा ईरान पर जारी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। चीन ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करने, तनाव कम करने और संवाद एवं बातचीत की ओर लौटने का आह्वान किया है। 
12:39 PM, 02-Mar-2026

इराक के एरबिल एयरपोर्ट के पास धमाके

इराक के एरबिल एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। यह एयरपोर्ट उस सैन्य ठिकाने के लिए जाना जाता है जहां अमेरिका-नेतृत्व वाली गठबंधन सेना तैनात है। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, इससे पहले दिन में एयर डिफेंस सिस्टम ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया था।

अमेरिका और इस्राइल  की ओर से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद से एरबिल के ऊपर कई बार ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं। यह शहर एक बड़े अमेरिकी वाणिज्य दूतावास परिसर का भी केंद्र है, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 02-Mar-2026

कतर एयरवेज की सभी उड़ानें स्थगित

कतर की एयरलाइन कतर एयरवेज ने घोषणा की है कि देश के हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण इसकी सभी उड़ानें स्थगित रहेंगी।एयरलाइन ने बताया कि जैसे ही कतर सरकार हवाई क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करेगी, उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
12:09 PM, 02-Mar-2026

ईरान-इस्राइल युद्ध: 777 लोग अस्पताल में, कई गंभीर स्थिति में

इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन रॉरिंग लायन की शुरुआत से अब तक 777 लोग अस्पतालों में लाए गए, जिनमें से 86 लोग वर्तमान में अस्पताल या इमरजेंसी रूम में भर्ती हैं। मंत्रालय के अनुसार, चार लोग गंभीर स्थिति में हैं, जिनमें से दो मिसाइल हमलों के सीधे प्रभाव से नहीं जुड़े हैं। 20 लोग मध्यम स्थिति में हैं और 58 लोग सुरक्षित स्थिति में हैं। इसके अलावा, चार लोगों की अतिरिक्त चिकित्सा जांच की जा रही है।
12:06 PM, 02-Mar-2026

कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने चेताया

कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि देश में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बना हुआ है। दूतावास ने एक बयान में कहा कुवैत में अमेरिकी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें, किसी हमले की स्थिति में सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करें और संभावित हमलों के प्रति सतर्क रहें। बयान में यह भी बताया गया कि दूतावास का सारा स्टाफ फिलहाल सुरक्षित स्थानों में मौजूद है और स्थिति पर निगरानी जारी है।
11:51 AM, 02-Mar-2026

ईरान के सनंदज में अमेरिका-इस्राइल के हमलों में दो लोगों की मौत

ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय शहर सनंदज में हमले के दौरान कम से कम दो लोग मारे गए। रिपोर्ट में बताया गया कि शहर को शत्रु की मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया और शहर के पुलिस स्टेशन के पास कई आवासीय इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गईं। एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी और इस्राइली सेनाओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छह मिसाइलें दागीं, जिनमें घनी आबादी वाले इलाके भी शामिल थे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed