F-15 Fighter Jet Crash: ईरान का दावा- कुवैत में मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-15; देखें वीडियो
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...
विस्तार
कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 फाइटर जेट
इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है।
US F-15 Fighter Jet Downed in Kuwait
— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 2, 2026
According to local sources, a US F-15 fighter jet was shot down in the skies above Kuwait earlier on Monday morning. pic.twitter.com/UIyTkZllEX
इस्राइल -ईरान तनाव के बीच दुर्घटना
यह हादसा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान आया है, जिसमें अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए। ईरानी अधिकारियों ने इसे प्रतिशोध के रूप में संतुलित कार्रवाई बताया है और चेतावनी दी है कि आगे और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।