Live
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका के चौथे सैनिक की मौत, PM मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी के पीएम से की बात
{"_id":"69a4a88e32084e9d8e026496","slug":"us-israel-iran-conflict-news-live-updates-attack-on-dubai-tehran-blast-netanyahu-trump-news-in-hindi-2026-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War LIVE: अमेरिका के चौथे सैनिक की मौत, PM मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी के पीएम से की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shubham Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
US-Israel Attack Iran Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है। अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़िए तनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स..
पहले दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए: Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ
दूसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:- Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला
अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
06:31 PM, 02-Mar-2026
इस्राइल ने लेबनान के 18 शहरों और गांवों को खाली करने की चेतावनी दी
इस्राइल की सेना ने लेबनान के 18 गांवों और कस्बों के लोगों को तत्काल इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की है। सेना का दावा है कि इन क्षेत्रों का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। यह कदम तब उठाया गया जब हिज्बुल्लाह ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के जवाब में इस्राइल पर हमला किया। इसके बाद इस्राइल ने बेरूत के उपनगरों और दक्षिण लेबनान में बमबारी की, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत और 149 घायल हुए हैं।06:18 PM, 02-Mar-2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन और सऊदी अरब नेतृत्व से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस व प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से अलग-अलग टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।06:15 PM, 02-Mar-2026
ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका के चौथे सैनिक की मौत
अमेरिका के ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बताया कि यह चौथा अमेरिकी सैन्य कर्मी है जिसकी इस ऑपरेशन से जुड़ी घटनाओं में जान गई है। सेना के अनुसार यह सैनिक ईरान के शुरुआती हमलों में गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सेंटकॉम ने कहा कि घायल सैनिक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी चोटों से उबर नहीं सका। इससे पहले भी इस अभियान में अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की पुष्टि हो चुकी है।06:09 PM, 02-Mar-2026
रूस ने नागरिक ठिकानों पर हमलों की निंदा की, तत्काल युद्धविराम की अपील
रूस ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच सभी पक्षों से तुरंत युद्धविराम करने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि क्षेत्र में नागरिक ठिकानों पर हो रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। मंत्रालय ने कहा कि चाहे हमला ईरान में हो या किसी अरब देश में, आम नागरिकों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। रूस ने सभी पक्षों से हिंसा रोकने और हालात को शांत करने के लिए तत्काल सैन्य कार्रवाई बंद करने की मांग की है।06:05 PM, 02-Mar-2026
इस्राइल का दावा, बेरूत में हमले में हिज्बुल्ला का खुफिया कमांडर मारा गया
इस्राइल की सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में किए गए सटीक हवाई हमले में हिज्बुल्ला के खुफिया मुख्यालय प्रमुख हुसैन मकलद को मार गिराया है। सेना के अनुसार यह कार्रवाई रात के दौरान की गई। इस्राइली सैन्य बयान में कहा गया कि हमले का लक्ष्य संगठन की खुफिया गतिविधियों से जुड़ा प्रमुख अधिकारी था। हालांकि हिज्बुल्लाह की ओर से इस घटना पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।05:33 PM, 02-Mar-2026
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका-ईरान में बातचीत की जरूरत, आईएईए प्रमुख का बड़ा बयान
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों मानते हैं कि संवाद फिर से शुरू होना जरूरी है।
- ग्रोसी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर आईएईए बातचीत प्रक्रिया में मदद के लिए तैयार है।
- उन्होंने कहा कि एजेंसी पिछले साल से ईरान से निरीक्षण बहाल करने की अनुमति मांग रही है, लेकिन अब तक सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
- ईरान के साथ संचार सीमित है, हालांकि संपर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 02-Mar-2026
ईरान परमाणु मुद्दे पर फिर बातचीत शुरू करने की अपील, आईएईए प्रमुख का बयान
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की अपील की है। जिनेवा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थायी और दीर्घकालिक समाधान केवल बातचीत से ही संभव है। ग्रोसी ने कहा कि मौजूदा संघर्ष खत्म होने के बाद ऐसा समझौता जरूरी होगा जिससे ईरान और उसके पड़ोसी देशों को स्थिरता और भरोसे का माहौल मिल सके।05:25 PM, 02-Mar-2026
इस्राइल-अमेरिका हमलों के बाद ईरान ने नया कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल माजिद एबनेलरेजा को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पूर्व रक्षा मंत्री की इस्राइल और अमेरिका के हमलों में मौत के बाद की गई है। राष्ट्रपति संचार उप प्रमुख मेहदी तबातबाई ने इसकी जानकारी दी। सरकार ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी तुरंत नए नेतृत्व को सौंपी गई है।05:25 PM, 02-Mar-2026
साइप्रस में ब्रिटेन के सैन्य अड्डे की ओर बढ़ रहे दो ड्रोन मार गिराए गए
साइप्रस सरकार के प्रवक्ता कॉन्स्टेंटिनोस लेटिम्बियोटिस ने बताया कि ब्रिटेन के अक्रोटिरी सैन्य अड्डे की ओर बढ़ रहे दो ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। सरकारी बयान के अनुसार दोपहर के आसपास बेस पर सायरन बजने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। राज्य मीडिया ने भी खतरे की पुष्टि की थी। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में सैन्य सतर्कता बढ़ा दी गई है।05:07 PM, 02-Mar-2026