फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Problems of soldiers and their families should be resolved promptly

Haridwar News: सैनिकों और परिजनों की समस्याओं का तत्परता से हो निदान

Sun, 26 Jul 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 26 Jul 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Problems of soldiers and their families should be resolved promptly
फोटो समाचार
विज्ञापन

- कारगिल विजय दिवस पर बोले जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
- कारगिल शहीद और शहीद सैनिकों को अर्पित की पुष्पांजलि
- शहीद सैनिकों की वीर नारियों और परिजनों को किया सम्मानित
सैनिकों और परिजनों की समस्याओं का तत्परता से हो निदान
हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसमें कारगिल शहीद और शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीद सैनिकों की वीर नारियों और परिजनों को सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सैनिक विषम कठिन परिस्थितियों में सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। शहीद सैनिकों व सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों की कोई भी समस्या है तो वह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को तत्परता से निराकरण हो। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देशभक्ति, वीरता और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ एवं निशुल्क न्याय पहुंचाना है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (से.नि) डाॅ. सरिता पंवार ने कहा कि कारगिल युद्ध में जनपद हरिद्वार के राइफल मैन मान सिंह गोसाईं ने 29 जून 1999 को इस युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए जिनके बलिदार को देश हमेशा याद रखेगा। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के 08 वीर शहीद सैनिकों की वीर नारियों और परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। एनसीसी कैडेटों और खेल विभाग छात्रावास के बालक और बालिकाएं वर्ग के बच्चों को हॉकी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर ट्राॅफी व प्रशस्तिपत्र दिए गए। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सूबेदार सुधीर चंद्र, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed